आगरा जैन पाठशाला सम्मेलन: बच्चों की भव्य प्रस्तुति और मुनिश्री के प्रवचन से माहौल सराबोर

आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आज हरीपर्वत स्थित शान्तिसागर सभागार में समस्त जैन पाठशालाओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुनिराज सौम्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया और धर्म की महत्ता के बारे में प्रेरक प्रवचन सुना।

Oct 6, 2025 - 18:45
 0
आगरा जैन पाठशाला सम्मेलन: बच्चों की भव्य प्रस्तुति और मुनिश्री के प्रवचन से माहौल सराबोर
हरीपर्वत स्थित शांति सभागार में आयोजित जैन पाठशालाओं के सम्मेलन की एक झलक।

सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट के साथ हुई। मंच पर उपस्थित सभी बच्चों ने शानदार और भव्य प्रस्तुति दी, जिसमें आगरा की विभिन्न पाठशालाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रमुख पाठशालाओं में बेलनगंज, छीपीटोला, ओल्ड ईदगाह, कर्मयोगी कमलानगर, सेक्टर 7, शालीमार कमलानगर शामिल थीं।

मुनि श्री सौम्यसागर जी ने बच्चों को धर्म, अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व के बारे में बताया। उनका प्रवचन बच्चों और उपस्थित जनसमुदाय के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

मंच संचालन मनीष जैन और सतेंद्र जैन साहूला ने किया। सम्मेलन में आगरा दिगंबर जैन परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजबंधु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख थे- जगदीश प्रसाद जैन (अध्यक्ष), मनीष जैन (मंत्री ठेकेदार), राकेश जैन पर्दे वाले (कोषाध्यक्ष), जितेंद्र जैन, विमल जैन, सतेंद्र जैन साहूला, राजेंद्र जैन एडवोकेट, मनोज जैन बल्लों, रमेश जैन, दीपक जैन, विशाल जैन, सुभाष जैन, अनुज जैन क्रांति, मनीष जैन लवली, सुबोध पाटनी, कुमार मंगलम, दीपक जैन बोतल वाले, अनिल जैन रईस, राजेश जैन, नरेश लुहाड़िया, मीडिया प्रभारी राहुल जैन।

SP_Singh AURGURU Editor