आगरा मेट्रो ने भी ब्लैक आउट में लिया हिस्सा, लाइट बंद कर कुछ देर के लिए रोकी गईं ट्रेनें
आगरा। सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने भी मॉक ड्रिल करने के लिए ‘ब्लैक आउट’ में हिस्सा लिया। इसके तहत आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन पर लाइट बंद रही, एवं भूमिगत स्टेशन पर सभी ट्रेनें रोक दी गईं।
वहीं कानपुर और लखनऊ मेट्रो के सभी स्टेशनों पर भी ब्लैक आउट हुआ। इन दोनों जगहों पर 15 मिनट के लिए ट्रेनों का ऑपरेशन रोक दिया गया। मालूम हो कि आपातकालीन स्थिति में शरण के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशन एवं टनल एक सुरक्षित स्थान है।
सरकार के दिशानिर्देश पर यह ब्लैक आउट हुआ। इस दौरान किसी भी आपातस्थिति में ट्रेनों का संचालन, यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों को रेगुलेट करने जैसी कई तैयारियों को परखा गया।