आगरा पुलिस ने राजस्थान के 25-25 हजार के तीन इनामी अपराधी दबोचे
आगरा। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हैं श्याम सुंदर पुत्र वृंदावन, जोगेंद्र पुत्र दीवान सिंह, रामवीर उर्फ रामहेत पुत्र पातीराम (तीनों निवासी ग्राम बड़ापुरा, थाना कंचनपुर, राजस्थान)। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त लम्बे समय से फरार चले आ रहे थे और पुलिस इनकी तलाश में थी।
मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों इनामी अपराधी जगनेर थाना क्षेत्र में सरैंधी चौराहे पर मौजूद हैं। पुलिस ने बगैर देरी किए सरैंधी चौराहे पर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। ये तीनों जगनेर थाने में गैंगस्टर एक्ट के अलावा दो अन्य मुकदमों में वांछित थे।