आगरा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का किया भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
आगरा। आगरा पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करोड़ों की ठगी और धोखाधड़ी का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी एक होटल में मीटिंग कर रहे थे, जहाँ पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
आगरा। आगरा पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करोड़ों की ठगी और धोखाधड़ी का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी एक होटल में मीटिंग कर रहे थे, जहाँ पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
डीसीपी क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 100 फुटा रोड स्थित मिडनाइट होटल पर छापा मारा और 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 11 मोबाइल बरामद किए गए।
गिरोह का modus operandi
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सरकारी योजनाओं के लाभ या नौकरी लगवाने के नाम पर भोले-भाले लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाते थे। चालू एकाउंट में उनकी सिम डालकर पूरी किट ले लेते थे। इसके लिए खाताधारकों को 500 से 1000 रुपये तक दिए जाते थे।
उदाहरण के तौर पर, अभियुक्तों ने सैयद फैजान अहमद को शिकार बनाया। नौकरी के नाम पर खुलवाए गए उसके एकाउंट में 11 लाख रुपए आ गए। एकाउंट फ्रीज न कराने के लिए उसे भी अभियुक्तों ने अपने साथ लिया।
गिरोह का संचालन दुबई और कंबोडिया जैसे देशों से हो रहा था। रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर दक्षिण एशियाई देशों में ट्रांसफर किया जाता था। इसके अलावा, बुलंदशहर के एक आलू व्यापारी का भी फर्जी MSME कंपनी दिखाकर 50 करोड़ रुपये की लिमिट वाला एकाउंट खुलवाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त और उनकी पहचान
नेपाल: मोईन खां
महाराष्ट्र: आमीर
गाजियाबाद: खुर्शीद, आकाश, गुरुवचन, गालिब
हाथरस: सूरज
आगरा: माधव, अमन, यतेंद्र
पुलिस अभी श्रीनिवास, अमन, सत्येंद्र, हर्ष, रुद्र, देवा, पासा, भूपेश, मनी और एक महिला अभियुक्त की तलाश में है।
डीसीपी क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से न केवल इस गिरोह की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर लगाम लगी है, बल्कि भविष्य में ऐसे साइबर फ्रॉड और बैंकिंग ठगी के मामलों में जनता और पुलिस के बीच जागरूकता बढ़ेगी।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और बाकी गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।