स्वच्छ भारत के संदेश के साथ दौड़ी आगरा की रफ्तार किसना मैराथन में 296 धावकों ने भरा उत्साह
आगरा। नेहरू नगर, एमजी रोड स्थित आगरा किसना डायमंड एंड गोल्ड फ्रेंचाइजी के तत्वावधान में स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान को समर्पित 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया। फ्रेंचाइजी संचालक प्रशांत मित्तल एवं शांतनु मित्तल के नेतृत्व में आयोजित इस मैराथन की शुरुआत फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट से हुई, जिसमें कुल 296 प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया।
आगरा। नेहरू नगर, एमजी रोड स्थित आगरा किसना डायमंड एंड गोल्ड फ्रेंचाइजी के तत्वावधान में स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान को समर्पित 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया। फ्रेंचाइजी संचालक प्रशांत मित्तल एवं शांतनु मित्तल के नेतृत्व में आयोजित इस मैराथन की शुरुआत फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट से हुई, जिसमें कुल 296 प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पास्ट लायन इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेंद्र चौहान ने प्रातः ठीक 7:00 बजे हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। प्रतिभागी सेल्फी पॉइंट से दौड़ते हुए क्यान सलोनी वेंकट के सामने कट तक पहुंचे और वहीं से वापस लौटते हुए पुनः सेल्फी पॉइंट पर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।
यह मैराथन गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 57 शहरों में एक साथ आयोजन हुआ और लगभग 28,000 धावकों ने हिस्सा लिया। यह राष्ट्रव्यापी आयोजन सूरत के प्रसिद्ध हरि कृष्णा ग्रुप (डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी) के तत्वावधान में आज 28 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ, जिसमें 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दोनों श्रेणियों की दौड़ शामिल रहीं।
परिणाम इस प्रकार रहे:
पुरुष वर्ग
प्रथम: गोरी शंकर
द्वितीय: विष्णु कुमार
महिला वर्ग
प्रथम: अंकिता जैन
द्वितीय: एकता सिंह
विजेताओं को किसना डायमंड ग्रुप की ओर से आकर्षक डायमंड पेंडेंट उपहार स्वरूप प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल देकर सम्मानित किया गया। किसना की ओर से प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट, कैप, बैग, फूड एवं अन्य सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का आकर्षण एथलीट शौर्य गुप्ता की देखरेख में लगभग 11 बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्केटिंग स्टंट रहा, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन अवसर पर फ्रेंचाइजी संचालक प्रशांत मित्तल एवं रितु मित्तल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता और फिटनेस को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में लायंस क्लब आगरा विश्वास के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कंपनी के एरिया मैनेजर सौरभ कोहली, इंदु मैडम, आगरा स्टोर मैनेजर सौरभ अग्रवाल एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। सहयोगियों में राजकुमार शर्मा, निखिल गर्ग, विवेक शर्मा, महावीर मंगल, सुशील बंसल, पंकज अग्रवाल (एडवोकेट) तथा अभिषेक बंसल (सीए) का योगदान रहा।