आगरा में सजी भक्ति की छटा, मां दुर्गा पण्डाल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आगरा। सतरंगी पुष्पों के साथ आज मां दुर्गा के पण्डाल को सुनहरे व सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया। सुबह मंगला आरती के साथ ही प्रतिदिन पम्डाल में भक्ति भाव का गंगा में हर भक्त डुबकी लगा रहा है। क्षेत्रीय लोग प्रतिदिन मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन मां दुर्गा के पण्डाल में होने वाली चार आरतियों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज संध्या आरती में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मां की आरती उतारी और आर्शीवाद प्राप्त किया।

Sep 26, 2025 - 21:36
 0
आगरा में सजी भक्ति की छटा, मां दुर्गा पण्डाल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आरती में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल दुर्गा मां की आरती उतार कर आर्शीवाद प्राप्त करते हुए ।   

आगरा। सतरंगी पुष्पों के साथ आज मां दुर्गा के पण्डाल को सुनहरे व सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया। सुबह मंगला आरती के साथ ही प्रतिदिन पम्डाल में भक्ति भाव का गंगा में हर भक्त डुबकी लगा रहा है। क्षेत्रीय लोग प्रतिदिन मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन मां दुर्गा के पण्डाल में होने वाली चार आरतियों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज संध्या आरती में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मां की आरती उतारी और आर्शीवाद प्राप्त किया।
  
 वृंदावन से आए भूदेव कृष्ण शास्त्री व लखनऊ से आए आचार्य लघु मिश्रा द्वारा विधि विधान के साथ प्रतिजिन चार आरती सम्पन्न करायी जा रही हैं। 

27 सितम्बर को देवी जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें मां दुर्गा की मूर्ति बनाने वाले कलकत्ता से आए कलाकार विकास दादा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।