आगरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शर्मा इंटक के नए प्रदेश अध्यक्ष
आगरा। आगरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विजय शर्मा को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विजय शर्मा पिछले तीस सालों के दौरान कांग्रेस संगठन में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। आप भारत सरकार की कई सलाहकार समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं।
लम्बे समय बाद आगरा के किसी नेता को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले श्रमिक नेता स्व. सुरेंद्र सिंह एडवोकेट लम्बे समय तक इंटक में जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद संभाल चुके थे।