आगरा के समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल को मिली पीएचडी की मानद उपाधि

आगरा। शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉक्टर विजय किशोर बंसल को एकेडमी ऑफ यूनिवर्सल ग्लोबल पीस संस्था ने पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

Feb 26, 2025 - 17:26
 0
आगरा के समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल को मिली पीएचडी की मानद उपाधि

-एकेडमी ऑफ़ यूनिवर्सल ग्लोबल पीस ने डॉ बंसल को किया सम्मानित 

समाज के प्रति संवेदनशील डॉ बंसल को समाजसेवा के लिए जाना जाता है। आपको अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल की प्रेरणा से आपने मथुरा में पांच प्राथमिक विद्यालयों की जिम्मेदारी ली है। इनमें से एक विद्यालय में डॉ. कृष्ण गोपाल ने स्वयं शिक्षा प्राप्त की थी। कई दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े डॊ. बंसल ने कोविड के दौरान 25 लाख फूड पैकेट बांटकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। करौली में आपने एक वृद्ध आश्रम बनवाया है ताकि वहां पर अपने घरों से तिरस्कृत हुए बुजुर्ग लोग आराम से रह सकें।

डॉ विजय किशोर बंसल ने अपनी पढ़ाई डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पूरी की है। पढ़ाई के दौरान ही व्यवसाय में कदम बढ़ाने वाले डॉक्टर बंसल ने सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आपको टीम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पेरिस फ्रांस द्वारा भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।

SP_Singh AURGURU Editor