अजय मिश्रा डॊ. अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के नये कुलसचिव

आगरा। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह पीसीएस अधिकारियों और एक आईएएस अधिकारी का स्थानांतरण किया है। इसी क्रम में मुरादाबाद में एसडीएम पद से अजय मिश्रा को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का नया कुल सचिव नियुक्त किया गया है।

May 23, 2025 - 19:57
 0
अजय मिश्रा डॊ. अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के नये कुलसचिव

शासन द्वारा जारी आदेश में आईएएस नवनीत सेहरा को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), सिद्धार्थनगर बनाया गया है। वहीं अमित कुमार राठौर, जो वर्तमान में मुख्य राजस्व अधिकारी हैं, उन्हें हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर का कुल सचिव बनाया गया है।

अन्य स्थानांतरण इस प्रकार हैं-

-विकास कश्यप – एडीएम सिटी, गाजियाबाद।

-पंकज प्रकाश राठौर – नगर मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर।

-उदित नारायण सेंगर – एसडीएम, मेरठ।

-हिमांशु कुमार गुप्ता – प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ।

SP_Singh AURGURU Editor