अमिता सिंह आगरा की नई अपर पुलिस उपायुक्त, यूपी में 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर पुलिस प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 30 अपर पुलिस अधीक्षकों और ADCP स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में कई जिलों के कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण तंत्र में नए चेहरे नियुक्त किए गए हैं। अमिता सिंह आगरा की नई अपर पुलिस उपायुक्त होंगी।
कपिल देव सिंह अपर पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, मनोज कुमार पांडे अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी, राजेश कुमार पांडे प्रथम अपर पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, नम्रिता श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाये गये हैं।
इटावा में एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह का तबादला चित्रकूट कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह अब संभल के चर्चित एएसपी श्रीशचंद को तैनात किया गया है। अन्य स्थानांतरित अपर पुलिस अधीक्षकों में मुकेश चंद्र उत्तम अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, प्रवीण कुमार द्वितीय अपर पुलिस अधीक्षक यातायात अलीगढ़, चक्रपाणि त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक नगर अयोध्या, विजय शंकर मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाये गये हैं।
हरेंद्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिमी अंबेडकर नगर, शैलेंद्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज, प्रशांत कुमार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, विशाल पांडे अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर, मुकेश प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी मुख्यालय लखनऊ, मनीष चंद्र सोनकर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बरेली के पद पर भेजे गये हैं।