फ्रांस की बुजुर्ग महिला पर्यटक मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते समय गिरी, चुटैल
फतेहपुरसीकरी। यहां के एतिहासिक स्मारक में मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते समय फ्रांस की एक बुजुर्ग महिला पर्यटक अचानक गिर पड़ी, जिससे उसे चोट आई है। सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला पर्यटक को आगरा के लिए रैफर कर दिया गया।
88 वर्ष की फ्रांसीसी महिला सीढ़ी चढते समय पैर मुड़ने से गिरी। मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड्स ने एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। वरिष्ठ संरक्षण सहायक दिलीप सिंह एवं सुरक्षा कमांडर नागेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचे घायल पर्यटक का हाल जाना।
फ्रांस के पर्यटकों का 35 सदस्यीय दल अपराह्न लगभग 2:00 बजे सीकरी का भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान 88 वर्षीय क्लेरिसुजैन नामक महिला पर्यटक मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते ही एकाएक पैर मुड़ने से गिर पड़ी थी।