राजामंडी स्थित प्राचीन मां चामुण्डा देवी मंदिर में 30 मार्च से वार्षिक मेले का शुभारंभ, कलश यात्रा बनेगी आस्था का केंद्र
आगरा के राजामंडी स्टेशन के निकट स्थित प्राचीन मां चामुण्डा देवी मंदिर में 30 मार्च से वार्षिक मेले का आयोजन भक्ति और उल्लास के साथ किया जाएगा। मेले की शुरुआत 30 मार्च को विधि-विधान से पूजन, कलश स्थापना और भव्य मंगल कलश यात्रा से होगी, जिसमें 3 हजार से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। 1 अप्रैल को माता रानी का अलौकिक श्रृंगार और छप्पन भोग, 2 अप्रैल को फूल बंगला और देवी जागरण, जबकि 3 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से मेले में शामिल होने का आह्वान किया।
आगरा। प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी (राजामंडी स्टेशन के निकट) वार्षिक मेला भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। 30 मार्च को मंगल कलश यात्रा के साथ वार्षिक मेला का शुभारम्भ होगा। 1 अप्रैल को छप्पन भोग, 2 अप्रैल को भव्य फूल बंगला व देवी जागरण और 3 अप्रैल को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी चरण सेवक व पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में देते हुए श्रद्धालुओं को मेले में आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मां भगवती के खूब जयकारे गूंजे।
मंदिर के महन्त वीरेंद्र ब्रह्मचारी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को सर्वप्रथम विधि विधान से पूजन के साथ कलश स्थापना के साथ वार्षिक मेले का शुभारम्भ होगा। उसके उपरान्त कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें 3 हजार से अधिक महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर बैंड बाजों के साथ श्रद्धा भाव में नाचती गाती चलेंगी। कलश यात्रा का शुभारम्भ शाम 4 बजे मंदिर से मधु बघेल करेंगी।
कलश यात्रा न्यू राजामण्डी, तोता का ताल, लोहामण्डी चौराहा, बल्देवगंज, लोहामण्डी बाजार, राजामण्डी रेलवे फाटक से बाजार होते हुए, सेंट जॉन्स चौराहा, किदवई पार्क से पुनः मंदिर पहुंचकर विश्राम लेगी। 1 अप्रैल को माता रानी का अलौकिक श्रंगार व फूल बंगला के साथ छप्पन भोग लगाए जाएंगे। 2 अप्रैल रात को देवी जागरण होगा, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी करेंगे। 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भण्डारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल राज चरण सेवक, मेला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह भगोर, कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्मा, मेला सहअध्यक्ष कमल अग्रवाल, राहुल जैन, राकेश वर्मा, रवि सिसोदिया,भानु शर्मा, मनोज वर्मा, नीरज जैन, चिराग शर्मा, हरि मोहन कटारा ,श्याम पंडित, लाल पापड़ वाले, विष्णु चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, संरक्षक संतोष शर्मा, रोहित जैन, आशीष जैन, विद्युत अग्रवाल, सनी अग्रवाल, अरुण वर्मा, शिवम पंडित, बॉबी पंडित, शिवम चौधरी, रोहित यादव, संजय चोपड़ा, संजय कश्यप,अंजली मिश्रा आदि उपस्थित थे।