आप्टा का पुनर्गठन, वर्ष के अंतिम दिन नए शिक्षकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संगठन में एकता और सक्रियता के संकल्प के साथ ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) ने वर्ष के अंतिम दिन अपनी कार्यकारिणी को और अधिक सशक्त किया। खंदारी स्थित एक शिक्षण संस्थान में आयोजित पुनर्गठन समारोह में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे संगठन में नया जोश और ऊर्जा देखने को मिली।
आगरा। ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) की ओर से कार्यकारिणी पुनर्गठन समारोह का आयोजन खंदारी स्थित एक शिक्षण संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ. अखंड प्रताप, मेजर मनीष सिंह, संगठन के संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय, अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित, महासचिव मुकेश मीरचंदानी, सचिव राजकुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष वैभव बंसल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय ने कहा कि संगठन में शक्ति है, के मूलमंत्र के साथ कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है, ताकि शिक्षकों की आवाज को और अधिक मजबूती मिल सके। उन्होंने बताया कि संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई सक्रिय शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुनर्गठित कार्यकारिणी में अनिल रजवानी, नीरज शर्मा, सत्यवीर सिंह, उमेश टिन्ना, नितिन मित्तल, अश्विनी कुमार, डॉ. संदीप जैन और अभिनव वशिष्ट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सहसचिव पद पर डॉ. दयाल सरन, डॉ. अंकुर जैन, कार्तिक गर्ग, समीर सक्सेना और राहुल अग्रवाल को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रोहित दीक्षित ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह में मोहित सिंह, पियूष गर्ग, पवन धनवानी, सुभेन्द्र कुमार, डॉ. अनुष्का कुणलानी, रितु शर्मा, सीए पूनम अग्रवाल सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।