आसिफ ने आशीष बनकर हिंदू छात्रा से किया बलात्कार, पकड़ा गया
बरेली। दूसरे समुदाय के युवक ने पहचान छिपाकर अनुसूचित जाति की एक स्नातक छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पहचान छिपाने के लिए युवक ने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी आसिफ कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को अपना नाम आशीष साहू बताता था। मगर, वास्तव में वह आसिफ कुरैशी (22 वर्ष) था। उसने अनुसूचित जाति की छात्रा से छल किया। बहाने से होटल में ले जाकर बलात्कार कर भाग गया। गुरुवार दोपहर को बेसुध छात्रा ने स्वजनों को घटनाक्रम बताया। पिता की शिकायत पर आरोपित आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
फरीदपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आसिफ के विरुद्ध बलात्कार, धोखा करने, जबरन संबंध बनाने, एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी लिखी गई है। उसने हिंदू नाम से अपना फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसे जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित के स्वजन ने बताया कि 19 वर्षीय छात्रा फरीदपुर के एक डिग्री कालेज में पढ़ती है। गुरुवार को सुबह वह घर से कालेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो वह हाईवे स्थित एक ढाबे के पास परेशान हालत में खड़ी मिली। छात्रा ने बताया कि आरोपित उसे अपनी बातों में फंसाकर फौजी के ढाबे पर ले गया और वहां बलात्कार किया।
पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात तीन-चार महीने पहले फरीदपुर के लाइन पार निवासी एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम आशीष कुमार साहू बताया था। असल में वह आसिफ कुरैशी निकला। पीड़ित छात्रा को बाद में उसकी हकीकत पता चली। मामला थाने पहुंचा तो आरोपी ने आशीष साहू का नाम का फर्जी आघार कार्ड दिखाकर पुलिस को भी चक्कर में डाला, लेकिन जल्द उसकी असलियत सामने आ गई। उसने होटल में कमरा लेने के लिए भी फर्जी आधार कार्ड दिखाकर कमरा बुक कराया था।