एकतरफा प्रेम में सिरफिरे का हमला: महिला के चेहरे पर ब्लेड से किए कई वार

आगरा। आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के राज नगर में एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक ने सोमवार को दिनदहाड़े महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया।

Apr 22, 2025 - 21:43
 0
एकतरफा प्रेम में सिरफिरे का हमला: महिला के चेहरे पर ब्लेड से किए कई वार
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक

आरोपी विष्णु नामक युवक ने महिला रेखा के चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, विष्णु पिछले कई दिनों से रेखा को परेशान कर रहा था। वह रेखा से एकतरफा प्रेम करता था और जब उसे आज अकेला देखा, तो उसने उस पर हमला कर दिया।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।