बालूगंज बाजार कमेटी के देवी जागरण में भक्ति गीतों पर रात भर झूमे श्रोता

आगरा। बालूगंज बाजार जागरण कमेटी की ओर से पुलिस चौकी चौराहे पर आयोजित किए गए 49वें मां भगवती देवी जागरण मैं श्रोता रात भर माता की भेंटों और भक्ति गीतों पर झूमते रहे।

Oct 13, 2024 - 17:19
 0
बालूगंज बाजार कमेटी के देवी जागरण में भक्ति गीतों पर रात भर झूमे श्रोता
बालूगंज बाजार में आयोजित देवी जागरण में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का स्वागत करते बाजार कमेटी के पदाधिकारी।

पूरी रात संगीतकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन समिति द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। 

इसके बाद शीतल झंकार ने गणेश वंदना के गीत गजानन आ जाओ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायक शिवा सागर दिल्ली, पवन शुक्ला कानपुर, राज बाबरा आगरा, चंदन म्युजिकल ग्रुप कानपुर आदि कलाकारों ने देवी गीत- निमिया की डाल मईया, हम तेरे द्वार आए हैं मां.., ए हो झंडे वाली मईया..चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., मइया का चोला लाल-लाल.. सहित अन्य गीतों को गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

इस दौरान कलाकारों ने भगवान शिव, दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सुबह तारा रानी की कथा प्रसंग के बाद मां भगवती की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे आए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का बालूगंज बाजार जागरण कमेटी के अध्यक्ष कमलकांत अग्रवाल, देवेंद्र दीक्षित उर्फ रिंकू , एडवोकेट संजय अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि ने स्वागत किया। 

ऋषभ गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित, मुकेश खंडेलवाल एवं नव युवा बालूगंज बाजार जागरण कमेटी के अंश दीक्षित, वंश दीक्षित, हर्ष गुप्ता, आशीष शर्मा, शिवम बंसल, गगन सक्सेना आदि का सहयोग रहा।

SP_Singh AURGURU Editor