ताज महोत्सव के लिए दूसरे दिन भी ऒडिशन, रिजल्ट पांच फरवरी बाद

आगरा। ताज महोत्सव के लिए स्थानीय कलाकारों के चयन के लिए आज लगातार दूसरे दिन भी स्वर कला परीक्षण हुए। कलाकारों के चयन से संबंधित परिणाम आगामी पांच से दस फरवरी के मध्य घोषित कर दिए जाएंगे।

Jan 5, 2025 - 21:43
 0
ताज महोत्सव के लिए दूसरे दिन भी ऒडिशन, रिजल्ट पांच फरवरी बाद
ताज महोत्सव के लिए रविवार को होटल ग्रांड में हुए ऒडिशन में प्रस्तुति देते स्थानीय कलाकार।  

होटल ग्रांड में आज लगातार दूसरे दिन स्थानीय के अलावा आसपास के जिलों से आए कलाकारों ने गीत, गजल, भजन, मिमिक्री, बैंड, मंच संचालन, एकल एवं समूह नृत्य, युगल नृत्य, वांसुरी वादन, की बोर्ड वादन एवं काव्य पाठ जैसी मनभावन प्रस्तुतियां दीं।

निर्णायक मंडल में शामिल सुधीर नारायण, राजेश पंडित, देवाशीष गांगुली, रुचि शर्मा, मोहित कुमार, अलका शर्मा, अनेंद्र शर्मा ने कलाकारों के आडिशन लिए। पर्यटन विभाग की ओर से मौजूद हेमंत शर्मा, देव प्रकाश शर्मा, अनिल कुमार सिंह, राजवीर शर्मा, प्रमोद कुमार, आकाशदीप, अशोक आदि ने सहयोग किया।

समूचे आयोजन का संचालन सुशील सरित और दिनेश श्रीवास्तव ने किया। 5 से 10 फरवरी के बीच घोषित होने वाले आडिशन के रिजल्ट देखने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64, ताज रोड, आगरा पर सम्पर्क किया जा सकता है।

SP_Singh AURGURU Editor