बाह पुलिस ने मुठभेड़ में ईनामी बदमाश को दबोचा, गोली लगने से घायल 

आगरा।कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत देर रात बाह पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामी शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Aug 19, 2025 - 15:28
 0
बाह पुलिस ने मुठभेड़ में ईनामी बदमाश को दबोचा, गोली लगने से घायल 

थाना बाह के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि ईनामी बदमाश सिकंदर उर्फ इमरान की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बीती रात पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने इमरान के बारे में सूचना दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इमरान की घेराबंदी कर ली। 

पुलिस से घिरा देख इमरान ने फायरिंग शुरू कर दी। जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश पर 25 हज़ार रुपये का ईनाम घोषित था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मैनपुरी का रहने वाला है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन  से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।