बाल संस्कार शिविर का समापन: 150 बच्चों ने सीखे जीवन मूल्य, खेल व कला कौशल

आगरा। भारत विकास परिषद् संपर्क शाखा द्वारा गौतम ऋषि इंटर कॉलेज, पश्चिमपुरी में आयोजित पांच दिवसीय बाल संस्कार प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को सफल समापन हुआ। शिविर में कुल 150 बच्चों ने नि:शुल्क भाग लेकर विभिन्न सांस्कृतिक, बौद्धिक और शारीरिक गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

May 26, 2025 - 20:16
 0
बाल संस्कार शिविर का समापन: 150 बच्चों ने सीखे जीवन मूल्य, खेल व कला कौशल
पश्चिमपुरी स्थित गौतम ऋषि इंटर कॉलेज में आयोजित भारत विकास परिषद् के बाल संस्कार प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र पाने वाले बच्चों के साथ प्रांतीय संयोजक अखिलेश भटनागर व अन्य पदाधिकारी।  

-भारत विकास परिषद् संपर्क शाखा द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण में शामिल हुए 150 बच्चे

शिविर के समापन पर अध्यक्ष डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), योग, ध्यान, खेल (खो-खो, कबड्डी, किक बॉक्सिंग, क्रिकेट), कला (रंगोली, मेहंदी, शिल्प) से लेकर व्यक्तित्व विकास तक विविध गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया।

नैतिक शिक्षा व आत्मरक्षा पर जोर

सचिव ईना फौजदार ने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य, महापुरुषों की जीवनी, वीरांगनाओं के योगदान जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया।

प्रमाण पत्र वितरण व समापन

शिविर के समापन अवसर पर प्रांतीय संस्कार गतिविधि संयोजक अखिलेश भटनागर ने बच्चों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। धन्यवाद ज्ञापन योगेश गौतम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंघल, प्रवीण जैन, अजीत फौजदार, अलोक गुप्ता, पूर्णिमा वर्मा, डॉ. रश्मि कपूर सिंह, मधु गौतम, पायल, हर्ष सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor