बल्केश्वर पार्क बनेगा वृंदावन धाम: भागवत कथा के लिए भूमि पूजन हुआ, 21 को मंगल कलश यात्रा

आगरा। विश्व शांति, जनकल्याण और मानव सेवा को समर्पित विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, आगरा इकाई द्वारा बल्केश्वर पार्क में 22 से 28 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जाएगा। कथा के लिए रविवार को भूमि पूजन विधिविधान से सम्पन्न हुआ।

Aug 17, 2025 - 16:49
 0
बल्केश्वर पार्क बनेगा वृंदावन धाम: भागवत कथा के लिए भूमि पूजन हुआ, 21 को मंगल कलश यात्रा
बल्केश्वर पार्क में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत कथा हेतु भूमि पूजन करते विशाल पंडित के साथ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट और अन्य गणमान्य।

भूमि पूजन मुख्य यजमान सुगंधी परिवार की ओर से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बल्केश्वर पार्क का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज और संस्कृति को एक सूत्र में बांधने का भी माध्यम बनेगा।

कथा का स्वरूप और विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू 22 से 28 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा के लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन करेंगे।
मुख्य संरक्षक एवं प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि कथा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, माँ यमुना आरती एवं यमुना स्वच्छता, गौ माता पूजन, हर घर तुलसी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों वाले कार्यक्रम भी होंगे।

मंगल कलश यात्रा 21 को

21 अगस्त को कथा आरंभ से पूर्व 2100 महिलाएँ बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर से कथा स्थल तक विशाल मंगल कलश यात्रा निकालेंगी। ट्रस्टी सुमन गोयल ने बताया कि इसमें सम्मिलित होने की इच्छुक महिलाएँ मोबाइल नंबर 93583 99066 या 9927456034 पर पंजीकरण करा सकती हैं।

आयोजन समिति की ओर से मैनेजिंग ट्रस्टी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि बाबा बल्केश्वर नाथ की कृपा से यह आयोजन बल्केश्वर पार्क को वृंदावन धाम का रूप देगा।

भूमि पूजन में उपस्थिति

भूमि पूजन समारोह में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अर्चित पंड्या, सुगंधी परिवार (श्रीमती विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, आशीष सुगंधी, हिमांशु सुगंधी), तीरथ कुशवाह, कमलेश कुशवाह, पार्षद श्रीमती पूजा बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, राकेश गुप्ता, केएम सिंघल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor