बरेली में वर्ल्ड नंबर वन हीरो का जश्न: 25 वर्षों की निष्ठा को मिला सम्मान

बरेली। श्री बांके बिहारी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड परिसर में वर्ल्ड नंबर वन हीरो कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, गर्व और जोश के साथ मनाया गया। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उस मेहनत, निष्ठा और समर्पण का सार्वजनिक सम्मान था, जिसने हीरो को लगातार 25 वर्षों तक विश्व में नंबर वन बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाई है। इस अवसर पर 25 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Jan 30, 2026 - 13:11
 0
बरेली में वर्ल्ड नंबर वन हीरो का जश्न: 25 वर्षों की निष्ठा को मिला सम्मान
श्री बांके बिहारी ऒटो प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित वर्ल्ड नंबर वन हीरो कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण और कंपनी के अधिकारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ बरेली के वरिष्ठ पत्रकार आर. के. सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्था की असली पूंजी उसके कर्मचारी होते हैं और जो संगठन अपने कर्मियों के समर्पण को सम्मान देता है, वही लंबे समय तक शीर्ष पर बना रहता है।

इस अवसर पर नेशनल सेल्स हेड आशुतोष वर्मा द्वारा श्री बांके बिहारी ग्रुप के चेयरमैन पंकज अग्रवाल को भेजे गए विशेष पत्र का उल्लेख किया गया। पत्र में कहा गया कि विश्व में लगातार 25 वर्षों तक नंबर वन बने रहना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और यह सफलता आप जैसे मजबूत एवं प्रतिबद्ध साझेदारों की बदौलत संभव हुई है।

कार्यशाला के महाप्रबंधक मोहम्मद लईक ने कहा कि हीरो परिवार के वे सभी सदस्य- डीएसएम, डीएसई और टीम का हर कर्मचारी, जो प्रतिदिन पूरी निष्ठा से कार्य करता है, वही इस सफलता की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि आप ही इस उपलब्धि के पीछे की ऊर्जा, दिल और आत्मा हैं और आने वाले समय में संगठन इतिहास रचने के बेहद करीब है।

इस अवसर पर धीरज भाटिया ने बांके बिहारी ऑटो में कार्यरत सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी नंबर वन बने रहने के लिए सभी को और अधिक मनोयोग, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।

भव्य समारोह में 25 वर्षों से सेवा रत अनीता दीदी और राज किशोर त्रिपाठी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनका सम्मान पूरे परिसर के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गया और कर्मचारियों के मन में संगठन के प्रति और अधिक गर्व की भावना जागृत हुई।

कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि सम्मान, विश्वास और समर्पण ही किसी भी ब्रांड को शिखर पर बनाए रखते हैं, और श्री बांके बिहारी ऑटो उसी परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor