प्रिल्यूड में में पांच टीचर्स को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
शहर के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर पांच ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया जिन्होंने इस सत्र में बेस्ट शिक्षण कार्य किया।

आगरा। बिना गुरु के ज्ञान का मिलना असंभव है। बिना गुरु के सत्य एवं असत्य का ज्ञान नहीं होता। देश तथा समाज के विकास में एक शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का एक अहम और पावन हिस्सा है। इसी परंपरा को निभाते हुए शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए गुरुवार को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल प्रांगण में शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, शलभ गुप्ता, ईशा गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षकों के स्वागत के साथ हुआ। निदेश, प्राचार्य तथा समस्त शैक्षणिक समन्वयिकावृंद ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य ने समस्त शिक्षकों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ ग्रहण कराई गई।
सत्र 23-24 में विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से गीतिका सहगल, रुचि वर्मा, खुशबू तुलसानी, शालिनी पंजवानी व आनंद अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंतर्सदनीय मूक अभिनय (पैंटोमाइम) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें निर्णायक मंडल में रुचि सचदेवा, रितु गुप्ता, व सुषमा गुप्ता शामिल थीं। प्रतियोगिता में विजेता सदन रहे- प्रथम- फीनिक्स, द्वितीय- एंड्रोमेडा, तृतीय-पेगेसिस व चतुर्थ- ओरायन। आकर्षक परिधान के लिए शिक्षक रूपाली शर्मा और आनंद अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के छात्र प्रमुख पलिन विक्रम सिंह तथा छात्रा प्रमुख आराध्या जैन ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों ने मनोरंजक खेल वरादा व सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की मधुर दीं। डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
निदेशिका सुनीता गुप्ता द्वारा मनोरंजक तंबोला खेल खिलाया गया। छात्रा प्रमुख आराध्या जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन छात्रा आयुषी वर्मा, कृषिका पाल, एंजेल गुप्ता और इशिता सिंह ने किया।