भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी बिग बास में मचाएंगी धमाल
सलमान खान 'बिग बॉस सीजन 19' के साथ वापसी कर रहे हैं, जो 24 अगस्त से शुरू होगा। भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के भी इस शो में शामिल होने की अटकलें हैं। नीलम गिरी, जिनका जन्म भूटान में हुआ, बलिया, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।
मुंबई। सलमान खान एक बार फिर से छोटे पर्दे पर बवाल मचाने के लिए तैयार हैं। 24 अगस्त से 'बिग बॉस सीजन 19' शुरू होने जा रहा है। कौन-कौन आ रहा है, इसके नामों की कंफर्म लिस्ट तो सामने नहीं आई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि राजनेता से लेकर नामी कलाकार इसके हिस्सा होंगे। इसमें एक नाम भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का भी है, जो इस विवादित रियलिटी शो में शामिल हो सकती हैं।
नीलम गिरी का जन्म 19 जून 1997 को भूटान में हुआ था। यानी इनकी उम्र 28 साल है। वह उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं। उन्होंने बिहार के पटना से स्कूलिंग की है। वह भोजपुरी इंडस्टी में फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करती हैं। उन्होंने साल 2021 में अवधेश मिश्रा की डायरेक्टेड 'बाबुल' से एक्टिंग डेब्यू किया था। और उसमें उनके काम की भी खूब तारीफ हुई थी। इसके पहले उन्होंने 2020 में पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'धनिया हमार नया बड़ी हो' किया था और वह सुपरहिट हुआ था।
नीलम गिरी को 2021 में भोजपुरी का नया चेहरा होने के लिए सबरंग फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। एक्ट्रेस का का नाम परवेश लाल यादव से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि वह दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के छोटे भाई, एक्टर और प्रोड्यूसर को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के पिता की हार्डवेयर की दुकान है तो मां हाउसवाइफ हैं। इनके जुड़वा भाई निशाल गिरी और नवीन गिरी है। और बहन का नाम निशा गिरी है।
नीलम गिरी एक एक्ट्रेस के अलावा, डांसर भी हैं, जिन्होंने भोजपुरी आइटम नंबर भी किया है और उन्हें भोजपुरी सिनेमा की 'धक धक गर्ल' भी कहा जाता है। उनकी फिल्मों की बात करें तो, उसमें 'इज्जत घर', 'यूपी-61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर , 'टुन टुन', 'कलाकंद' और 'जस्ट मैरिड' है। वहीं, वह 'निमिया पर आसन', 'मच्छारी के कंट के नथुनिया' और 'कुंवारे रहब' जैसे म्यूजिक वीडियोज में फीचर हो चुकी हैं।
नीलम गिरी के इंस्टाग्राम पर 3.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वह वहां लिप-सिंक वीडियोज बनाती हैं। उन्होंने 2022 में दिनेश लाल यादव के पॉलिटिकल कैम्पेन को सपोर्ट किया था। वह कई स्टेज और लाइव इवेंट्स में परफॉर्म कर चुकी हैं। और उन्हें ट्रैवलिंग और सिंगिंग का भी शौक है। अब वह सलमान खान के शो में अपना कौन-सा हुनर दिखाकर दर्शकों का दिल जीतती हैं, ये वक्त बताएगा।