ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक व महिला की मौत, गर्भवती घायल 

आगरा। थाना सैया क्षेत्र में शमशाबाद-सैया मार्ग स्थित गांव रजपुरा के पास तेज रफ़्तार से आते ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। मौके पर ही बाइक सवार युवक और महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर सवार गर्भवती महिला बुरी तरह घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

Jan 2, 2025 - 17:43
 0
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक व महिला की मौत, गर्भवती घायल 
शमसाबाद-सैंया मार्ग पर हुी दुर्घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक और वह ट्रक, जिसने टक्कर मारी।

बाइक सवार तीनों लोग सैया से शमशाबाद जा रहे थे। गांव रजपुरा के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार तीनों जमीन पर गिर पड़े और अधिक रक्त बहने की वजह से बाइक चालक युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घायल महिला को जोर जोर से कराहता देख आसपास के जुटे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मृतक दोनों सैया के गांव जोधापुरा के रहने वाले हैं।

SP_Singh AURGURU Editor