भाजपा स्थापना दिवस पर 2027 का शंखनाद, कार्यकर्ताओं ने लिया विजय संकल्प, आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण

BJP Foundation Day, Agra BJP Celebration, Jaipur House Agra, BJP Organization Strength, Uttar Pradesh Politics

Apr 6, 2026 - 18:03
 0
भाजपा स्थापना दिवस पर 2027 का शंखनाद, कार्यकर्ताओं ने लिया विजय संकल्प, आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण
ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का ध्वज लहराते क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य व अन्य वरिष्ठ नेता।

ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर जुटे हजारों कार्यकर्ता, नेताओं ने दिया “संगठन ही भाजपा की असली ताकत” का संदेश

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार  को ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस में भव्य और उत्सवी माहौल के बीच ऐसा आयोजन हुआ, जिसने सिर्फ एक परंपरागत पार्टी कार्यक्रम का रूप नहीं लिया, बल्कि इसे संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, राजनीतिक एकजुटता और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक शुरुआत के रूप में देखा गया।

भाजपा के इस आयोजन में ब्रज क्षेत्र से लेकर महानगर और जिले तक के शीर्ष पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधायक, एमएलसी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने साफ संकेत दिया कि भाजपा आगरा में अब स्थापना दिवस को सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि आगामी चुनावी लड़ाई के लिए कार्यकर्ता ऊर्जा-संचार अभियान के रूप में भी देख रही है।

ध्वजारोहण से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह, विधायिका रानी पक्षालिका, विधायक छोटे लाल वर्मा, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, सहदेव शर्मा, हरिओम रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष ध्वजारोहण कर किया।

ध्वजारोहण के साथ ही परिसर में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह में बदल गया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया और हजारों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोष्ठी बनी राजनीतिक संदेश का मंच

स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रज क्षेत्र कार्यालय में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को वैचारिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया गया। इस दौरान नेताओं ने भाजपा के इतिहास, वैचारिक यात्रा, संगठनात्मक संस्कृति और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए “संगठन से सत्ता और सेवा से राष्ट्र निर्माण” का संदेश दिया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सेवा का मूल आधार है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित कार्यकर्ता तंत्र है। पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक संगठन को व्यक्ति से ऊपर और राष्ट्र को दल से ऊपर रखने की परंपरा भाजपा की पहचान है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि लोक कल्याण का उपकरण है।

जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में भाजपा का उदय अभूतपूर्व है। 1984 के चुनाव में महज 2 सीटों पर सिमटने वाली पार्टी ने अपने धैर्य, विचारधारा और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। यह संघर्ष, समर्पण और संगठन का परिणाम है।

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भाजपा के नेतृत्व की निर्णायकता पर जोर देते हुए कहा कि
भाजपा को अटल जी और आडवाणी जी के युग में सर्वसमावेशी विस्तार मिला, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने ‘संकल्प से सिद्धि’ के मंत्र को साकार किया। पिछले एक दशक में पार्टी ने दशकों से लंबित मुद्दों को हल किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 का निस्तारीकरण कर राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत किया। एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के संकल्प को पूरा किया। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से सांस्कृतिक पुनर्जागरण का मार्ग प्रशस्त किया। डिजिटल इंडिया के माध्यम से आधुनिक भारत की नींव को मजबूत किया। 

आतिशबाजी और उत्सव के बीच 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल

शाम होते-होते कार्यक्रम उत्सव के चरम पर पहुंच गया। ब्रज क्षेत्र कार्यालय परिसर में आकर्षक आतिशबाजी की गई। लड़ियां, अनार, फुलझड़ी और अन्य आतिशबाजी ने स्थापना दिवस को उत्सवी रंग दे दिया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से मजबूत जीत दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद

हेमेंद्र शर्मा, अवधेश रावत, वीरेंद्र अग्रवाल, शिव शंकर शर्मा, अरुण पाराशर, निर्मला दीक्षित, प्रभु दयाल कठेरिया, सत्यदेव दुबे, सत्यप्रकाश लोधी, सहदेव शर्मा, हरिओम रावत, दीपू जादोन, अंकित शर्मा, राजकुमार कुशवाह, अभिनव मौर्य, रोहित कत्याल (मीडिया प्रभारी), नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह, मनवीर चौहान, नीरज परमार, अतुल गर्ग, राजू परमार, करुणा निधि गर्ग, पार्षद शेरा भाई, अनुराग चतुर्वेदी, विक्रांत सिंह, हरतेज आहूजा, अमित पटेल, अमित अग्रवाल, राहुल जैन, मुकेश चाहर (जिला मीडिया प्रभारी), मनीष थापक, राहुल पाराशर, गौरव ठाकुर, मुकुल शर्मा, आदर्श वर्मा, अनीता खरे, निधि शर्मा, नेहा गुप्ता, बबीता चौहान, आशा देवी चक, अंजू गर्ग, दीपिका मित्तल, हेमलता चौहान
तथा हजारों भाजपा कार्यकर्ता।