भाजपा सदस्यता: गुड्डू चाहर की ब्लॉक प्रमुख पत्नी ब्रज क्षेत्र टॉपर

आगरा। एक महीने से अधिक समय तक चले भाजपा के सदस्यता अभियानमें अभी तक ब्रज क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख की सूची में नंबर वन पर फतेहपुरसीकरी के गुड्डू चाहर की ब्लॉक प्रमुख पत्नी मंजू टॉप पर हैं। 

Oct 22, 2024 - 23:06
Oct 22, 2024 - 23:19
 0
भाजपा सदस्यता: गुड्डू चाहर की ब्लॉक प्रमुख पत्नी ब्रज क्षेत्र टॉपर

 हालाँकि संगठन ने सदस्यता अभियान को 30 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है  पर ब्रज क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्यता हो चुकी है। पार्टी की ओर से पूर्व में अभियान का अंतिम दिन 20. अक्तूबर था। 

20 अक्तूबर को अंतिम दिन मानते हुए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह की ओर से सदस्यता कराने वाले टॉप 15 ब्लॉक प्रमुखों की सूची जारी की गई है। इसमें आगरा से अकेले फ़तेहपुरसीकरी की ब्लॉक प्रमुख मंजू चाहर का ही नाम है, जिन्होंने 7038 सदस्य बनाएँ हैं।

ब्रज क्षेत्र में दूसरे नंबर पर बरेली ज़िले के भोजीपुरा ब्लॉक के प्रमुख योगेश पटेल हैं। जिन्होंने 6677 सदस्य बनाएं हैं। अलीगढ़ ज़िले में गोंडा ब्लॉक के प्रमुख नरेंद्र चौधरी तीसरे स्थान पर हैं। मथुरा ज़िले में ब्लॉक गोवर्धन और चौमुँहा के ब्लॉक प्रमुख विपिन और जमुना शर्मा क्रमश चौथे और पाँचवें स्थान पर है।

SP_Singh AURGURU Editor