भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सड़क हादसे में घायल, गाड़ी पलटने से हुआ हादसा
गोरखपुर। पूर्व मंत्री और कैम्पियरगंज के भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार की शाम पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा गोरखपुर जनपद के फरेनिया क्षेत्र में हुआ, जहां विधायक की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में विधायक के साथ उनके काफिले में शामिल चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे पर पलटी वह गाड़ी, जिसमें भाजपा फतेह बहादुर सिंह सवार थे।
-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, काफिले के चार पुलिसकर्मी भी घायल
हादसे में फतेह बहादुर सिंह के हाथ में फ्रैक्चर आया है, हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
फतेह बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं और मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।