अटल जी के आदर्शों पर आगे बढ़ती भाजपा, अटल स्मृति सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद और सुशासन का संदेश
आगरा। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
योगेंद्र उपाध्याय बोले-अटल बिहारी वाजपेयी एक नेता नहीं, विचारधारा और युग थे
आगरा। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान नेता नहीं थे, बल्कि वे एक संपूर्ण युग और सशक्त विचारधारा के प्रतीक थे। उपाध्याय ने कहा कि अटल जी की दूरदर्शिता, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली सोच ने भारतीय राजनीति को नई दिशा और दशा प्रदान की।
अटल जी के विचारों से भाजपा हुई सशक्त
अटल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन और विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके राष्ट्रप्रेम, शालीनता और सुशासन की नीति ने भाजपा को वैचारिक रूप से मजबूत किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा के मनकामेश्वर मंडल में भी अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अटल जी के विचारों से प्रेरित होकर भाजपा निरंतर सशक्त हुई और लाखों कार्यकर्ता संगठन से जुड़े।
पोखरण से लेकर ग्राम सड़क योजना तक ऐतिहासिक निर्णय
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अटल सरकार के ऐतिहासिक फैसलों को याद करते हुए कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव-गांव को सड़क नेटवर्क से जोड़ा, वहीं स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने देश के आर्थिक विकास को नई गति दी।
शिक्षा, संचार और शांति की राजनीति को मिली मजबूती
उपाध्याय ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान, टेलिकॉम क्रांति और उदारीकरण की मजबूत नींव भी अटल जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम थी। उन्होंने लाहौर बस यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने शांति, संवाद और सद्भाव की राजनीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी। अटल जी विपक्ष के साथ भी संवाद, शालीनता और सम्मान की राजनीति के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।