भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का किसान मोर्चा अध्यक्ष व सांसद चाहर ने किया स्वागत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राज कुमार चाहर ने पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का पार्टी मुख्यालय पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद चाहर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक कार्यों में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Dec 16, 2025 - 22:11
 0
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का किसान मोर्चा अध्यक्ष व सांसद चाहर ने किया स्वागत
नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारतीय जनता पार्टी को लेकर भी चर्चा हुई। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा।

SP_Singh AURGURU Editor