भाजपा ने अजीजपुर से धनौली तक की निकाली तिरंगा यात्रा

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा अजीजपुर से धनौली बुद्ध विहार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद राजकुमार चाहर के सुपुत्र शूरवीर चाहर और भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Aug 11, 2025 - 16:57
Aug 11, 2025 - 17:00
 0
भाजपा ने अजीजपुर से धनौली तक की निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के अंतर्गत धनौली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने 70 से अधिक घरों को टूटने से बचाने के लिए किए गए प्रयासों को सराहा और इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शूरवीर चाहर और उपेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। 

इस मौके पर सांसद पुत्र शूरवीर चाहर ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत माता के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है। भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बहुत प्रगति कर रहा है और जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश विरोधियों को सबक सिखाया, वह प्रशंसनीय है। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। सरकार दलित, शोषित, पिछडों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। 

तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष फौरन सिंह राठौड़, ग्राम प्रधान लोकेश कुमार, भाजपा नेता ओम प्रकाश चलनी वाले, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, निहाल सिंह भोले, सोमदत्त, महाराज सिंह लोधी, तेज कपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संचालन सोमदत्त ने किया।