चंडीगढ़ में बीजेपी ने मारी बाजी, आप, कांग्रेस को हराया, सौरभ जोशी मेयर तो जसमनप्रीत बने सीनियर डिप्टी मेयर  

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में बीजेपी के सौरभ जोशी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस के गुरप्रीत गाबी को 7 वोट प्राप्त हुए।  

Jan 29, 2026 - 18:37
 0
 चंडीगढ़ में बीजेपी ने मारी बाजी, आप, कांग्रेस को हराया, सौरभ जोशी मेयर तो जसमनप्रीत बने सीनियर डिप्टी मेयर  



चंडीगढ़। बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में एक बार फिर से खेला कर दिया है। बीजेपी ने मेयर चुनाव के लिए हुई वोटिंग में बाजी मार ली है। बीजेपी के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। सोरभ जोशी को 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 11 और कांग्रेस के खाते में 7 वोट आए। इस बार बैलेट पेपर पर चुनाव नहीं हुए और हाथ खड़े करके वोट डाला गया। मेयर पद पर जीतने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए। उन्हें साथियों ने मेयर सीट पर बैठाया। सौरभ जोशी इस मौके पर अपनी पिता की तस्वीर को साथ लेकर आए थे।

मेयर पद के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस गुरप्रीत गाबी, आम आदमी पार्टी ने योगोश ढींगरा और बीजेपी ने सौरभ जोशी को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में सौरभ जोशी को 18, योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत गाबी को सिर्फ 7 वोट मिले। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर के पद के लिए वोटिंग हुई। कांग्रेस ने इसका बहिष्कार कर दिया। पार्टी के छह पार्षद मेयर के लिए वोटिंग के बीच ही सदन से चले गए थे। ऐसे में कांग्रेस पार्षदों के बिना ही वोटिंग हुई। सीनियर डिप्टी मेयर की पोस्ट भी बीजेपी के खाते में गई। बीजेपी के जसमनजीत सिंह को 18 वोट और आप के 11 वोट उनकी पार्टी के प्रत्याशी को मिले।  
 
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। इसके अलावा 1 वोट सांसद का रहता है। इस बार बीजेपी के पास सबसे अधिक 18 पार्षद थे। वहीं कांग्रेस के पास सात और आम आदमी पार्टी के पास 11 पार्षदों का समर्थन था। अगर कांग्रेस और आप मिलकर चुनाव लड़ती तो वो बीजेपी को मुश्किल में डाल सकती थी। लेकिन इस बार दोनों ही पार्टियों ने गठबंधन से परहेज किया। इसका फायदा बीजेपी को हुआ।