350 से ज्यादा बुजुर्गों के बीच भाजपा का ‘सेवा मेरा योगदान’, स्वच्छता से स्वास्थ्य जांच और फल वितरण तक चला अभियान

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर ने कैलाश मंदिर, सिकंदरा के निकट राम लाल वृद्धाश्रम में 350 से अधिक बुजुर्गों के बीच ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाकर बुजुर्गों की शुगर, ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच कराई। जरूरतमंद बुजुर्गों को दवाएं और चश्मे उपलब्ध कराने के साथ फल एवं नमकीन का वितरण भी किया गया।

Oct 1, 2026 - 20:10
 0
350 से ज्यादा बुजुर्गों के बीच भाजपा का ‘सेवा मेरा योगदान’, स्वच्छता से स्वास्थ्य जांच और फल वितरण तक चला अभियान
महानगर भाजपा द्वारा रामलाल वृद्ध आश्रम में आयोजित किये गये सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में बुजुर्गों के बीच भाजपा के महानगर अध्य़क्ष राज कुमार गुप्ता और अन्य।

कार्यक्रम में भाजपा आगरा महानगर की कार्यकारिणी के सदस्यों और कैलाश मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने आश्रम परिसर में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-करकट और गंदगी हटाई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग आगरा के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया।

शिविर में बुजुर्गों की निशुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच की गई। बीमारी से ग्रस्त बुजुर्गों को निशुल्क दवाएं तथा जरूरतमंद बुजुर्गों को चश्मे वितरित किए गए। जांच के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी से पौष्टिक आहार लेने की अपील की गई। बुजुर्गों के बीच फल और नमकीन का भी वितरण किया गया।

भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘सेवा सर्वोपरि’ के भाव से हर कार्यकर्ता को सींचा जाता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के बीच पहुंचकर सेवा करने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में अभियान संयोजक दीपू जादोन, उपाध्यक्ष राहुल सागर, महामंत्री नीतेश शिवहरे, मनमोहन कुशवाह, विकास भारद्वाज, रोहित कत्याल, करुणानिधि गर्ग, मुकेश गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, केके सिकरवार, बंटी धाकड़, मंडल अध्यक्ष पिंटू शर्मा, पार्षद वेद गोस्वामी और मुकेश सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor