आगरा के पिढौरा क्षेत्र में 50 फीट गहरे खुले कुएं में गिरा गोवंश, पुलिस और वन विभाग ने ने ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित निकाला

आगरा। पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के गांव मढईयनपुरा में बुधवार को खुले पड़े करीब 50 फीट गहरे कुएं में एक गोवंश गिर गया। गोवंश के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जेसीबी मशीन बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। काफी देर तक चले अभियान के बाद रस्सियों की मदद से गोवंश को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

Sep 8, 2026 - 20:59
 0
आगरा के पिढौरा क्षेत्र में 50 फीट गहरे खुले कुएं में गिरा गोवंश, पुलिस और वन विभाग ने ने ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित निकाला
कुएं से गौपंश के रेस्क्यू के दौरान मौजूद पुलिस और ग्रामीण।

खुला कुआं होने के कारण उसमें गोवंश के गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गोवंश को बाहर निकालने की कवायद शुरू की।

गोवंश को सुरक्षित निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई। टीम ने काफी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रस्सियों की मदद से गोवंश को पकड़कर धीरे-धीरे कुएं से बाहर निकाला गया। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।

कुएं से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने गोवंश को दाना-पानी खिलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor