ब्रज रत्न अवार्ड 2025-ब्रजभूमि के नायकों को मिलेगा सम्मान, 60 नामांकनों में से 12 विभूतियों का चयन

आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड के 9वें संस्करण को लेकर होटल लेमन ट्री में ज्यूरी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। आगामी अलंकरण समारोह के लिए विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त नामांकनों पर विस्तृत चर्चा की गई। कला, संस्कृति, संगीत, अभिनय, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 60 नामांकनों पर जूरी सदस्यों ने गंभीरता से विचार किया और मतदान प्रक्रिया पूरी की।

Dec 5, 2025 - 22:08
 0
ब्रज रत्न अवार्ड 2025-ब्रजभूमि के नायकों को मिलेगा सम्मान, 60 नामांकनों में से 12 विभूतियों का चयन
ब्रज रत्न अवार्ड के 9वें संस्करण को लेकर होटल लेमन ट्री में आयोजित ज्यूरी  बोर्ड की बैठक में बोलते हूर पूरन डावर ।

ज्यूरी  बोर्ड की बैठक में हुआ गहन मंथन, ब्रज रत्नों के चयन पर ज्यूरी  ने लगाई अंतिम मुहर

आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड के 9वें संस्करण को लेकर होटल लेमन ट्री में ज्यूरी  बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। आगामी अलंकरण समारोह के लिए विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त नामांकनों पर विस्तृत चर्चा की गई। कला, संस्कृति, संगीत, अभिनय, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 60 नामांकनों पर जूरी सदस्यों ने गंभीरता से विचार किया और मतदान प्रक्रिया पूरी की।

बैठक की अध्यक्षता फ़ाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने की। इस दौरान ब्रज रत्न अवार्ड एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, शकुन बंसल, अनिल मगन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पूरन डावर ने कहा कि ब्रज रत्न अवार्ड केवल सम्मान नहीं, बल्कि ब्रजभूमि की उन विभूतियों का उत्सव है जिन्होंने अपने निस्वार्थ कार्यों से समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की है। स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने इसे पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया वाला विशिष्ट सम्मान बताते हुए कहा कि यह प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अनूठी परंपरा है।

वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग ने बताया कि 60 नामित विभूतियों में से 12 शख्सियतों के चयन पर मतदान किया गया। इन 12 रत्नों को आगामी माह प्रस्तावित भव्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह की रूपरेखा, मुख्य अतिथि, आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके उपरांत इस वर्ष के अवार्डियों की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से शामिल रहे

डॉ. गिरधर शर्मा, अनिल मगन, डॉ. पंकज नगाइच, दीपक अग्रवाल, निर्मला दीक्षित, एडवोकेट अशोक चौबे, डॉ. अशोक शर्मा, राजीव वासन, दीपक मनचंदा, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डॉ. अरुण शर्मा, राममोहन कपूर, सचिन शंकर, राजेश मंगल, असलम के. सैफ़ी, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. कैलाश चंद्र सारस्वत, डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, डॉ. आँचल शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, रोहित जैन, मोहित जैन, सीएस अनुज अशोक अग्रवाल, रंजीत सामा, बृजेश सूतैल, विनीत बवानिया, संतोष कटारा, हरीश सक्सेना ‘चिमटी’, मुकुल जैन, डॉ. राम नरेश शर्मा, दिवाकर शर्मा, आदर्श नंदन गुप्ता और डॉ. महेश धाकड़।

धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अजय शर्मा और संयोजक बृजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि पवन आगरी ने किया।