आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक के पीछे जा घुसी बस, तीन लोगों की मौत, एक यात्री के पैर कट गए
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनई एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बस की टक्कर से ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, इसके कारण बस पलट गई। इतना ही नहीं बस के पीछे आ रही तेज रफ्तार कार बस में जा घुसी।
मृतकों में बस का ड्राइवर और एक एमबीए का छात्र भी था। 35 से अधिक यात्री घायल हैं, जिनमें 15 लोग गंभीर हैं। एक यात्री के दोनों पैर कट गए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। ड्राइवर स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर उसे बाहर निकाला।
बस दिल्ली से बलिया जा रही थी। हादसा शनिवार रात तिर्वा थाना क्षेत्र के पचोर गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।
पुलिस के मुताबिक, “सफर एक्सप्रेस” बस दिल्ली से बलिया जा रही थी। तिर्वा थाना क्षेत्र के पचोर गांव के पास यह बस ट्रक में पीछे से जा घुसी। इसी दौरान एक बेकाबू कार भी बस से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा टीम मौके पर पहुंची। बस का ड्राइवर संजू चौरसिया स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था।
टीम ने कटर से काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बस के अगले हिस्से में बैठे एक यात्री के दोनों पैर कट गए। 35 घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
।
एक्सप्रेस-वे पर लगा जामा हादसे में कार चालक हर्ष आनंद की भी मौत हो गई। वह दिल्ली का रहने वाला एमबीए छात्र था और अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा था। सीओ ने बताया कि हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया था। रात में ही क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया गया।
सीओ बोले- झपकी आने से हुआ हादसा सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया, प्राथमिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होना सामने आया है। ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। “सफर एक्सप्रेस” नाम की यह बस बिहार नंबर पर रजिस्टर है। बस मालिक की पहचान की जा रही है।