आगरा के बसई अरेला क्षेत्र में कैंटर ने सवारी टेम्पो को मारी टक्कर, चार लोग घायल

आगरा। बसई अरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर ने एक यात्री टेम्पो को टक्कर मार दी। अरनौटा से बाह की ओर जा रहे टेम्पो को गिट्टी प्लांट लड़ऊआपुरा के पास कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लड़कियों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Nov 18, 2025 - 19:27
 0
आगरा के बसई अरेला क्षेत्र में कैंटर ने सवारी टेम्पो को मारी टक्कर, चार लोग घायल
अरनौटा-बाह रोड पर मंगलवार को हुए एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त टेम्पो। 

हादसे होने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी में भर्ती कराया। टक्कर के बाद टेम्पो कैंटर में फंस गया था। दोनों वाहनों को अलग करने के लिए मौके पर जेसीबी मंगाई गई, जिससे कैंटर को खींचकर हटाया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उनमें से कुछ को हायर सेंटर, आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में संजय निवासी बासौनी चौराहा, कंचन निवासी रघनाथपुरा, गौरी परिहार और अन्य शामिल हैं। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

SP_Singh AURGURU Editor