बाराखंभा रेलवे फाटक के पास धू-धू कर जली कार
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में बाराखंभा रेलवे फाटक के पास आज चलते-चलते एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते यह कार धू-धू कर जलने लगी। इससे इस व्यस्त मार्ग पर भगदड़ जैसी स्थिति मच गई।
बाराखंभा रेलवे फाटक से नगला छउआ की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे पुल के पास इस कार में आग लगी। यह मार्ग बहुत व्यस्त रहता है। कार में आग लगने पर पहले तो कार में सवार लोगों ने ही इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती चली गई। इससे रोड पर चलने वाले लोग जहां की तहां रुक गए। कार से आग की ऊंची-ऊंटी लपटें लोगों को डरा रही थीं। जब तक आग पर काबू पाया गया, यह कबाड़ बन चुकी थी।