कार ने वृद्ध को मारी टक्कर, गंभीर घायल 

बाह/आगरा। बाह क्षेत्र के फरैरा चौराहे पर सड़क पार करते समय कार ने एक वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध का आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस वृद्ध को टक्कर मारने वाली कार की तलाश में जुटी है।

Dec 22, 2024 - 16:03
 0
कार ने वृद्ध को मारी टक्कर, गंभीर घायल 

घायल वृद्ध किसी काम से जा रहा था। तभी सड़क पार करते समय एक स्विफ्ट कार ने वृद्ध को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी  में भर्ती कराया। गंभीर हालत में घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस कार चालक और कार की तलाश में में जुटी हुई है।

SP_Singh AURGURU Editor