यमुना मैया की कृपा का उत्सव: रिवर कनेक्ट अभियान ने भव्य आरती कर जताया आभार

आगरा। शहर के यमुना आरती स्थल पर रविवार शाम रिवर कनेक्ट अभियान की ओर से विशेष प्रार्थना सभा और आरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य यमुना मैया का आभार प्रकट करना था, जिन्होंने इस वर्ष भरपूर जल प्रवाह देकर शहर को न सिर्फ राहत दी, बल्कि संभावित बाढ़ से भी सुरक्षित रखा।

Sep 14, 2025 - 21:10
 0
यमुना मैया की कृपा का उत्सव: रिवर कनेक्ट अभियान ने भव्य आरती कर जताया आभार
रविवार की शाम यमुना आरती स्थल पर यमुना मैया के प्रति आभार प्रकट करने के लिए जुटे भक्तजन।

रिवर कनेक्ट अभियान द्वारा आयोजित इस अनूठे समारोह में नागरिकों ने मां यमुना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि यह आयोजन यमुना जी की कृपा का आभार प्रकट करने और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यमुना मैया की कृपा से इस वर्ष आगरा को न केवल जीवंत जलधारा मिली, बल्कि शहर एक बड़े संकट से भी बच गया। यह हम सबके लिए विश्वास और आशा का संदेश है।

कार्यक्रम में सर्वश्री राहुल, दीपक, नीलम, जगन प्रसाद, चतुर्भुज तिवारी, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, पद्मिनी अय्यर, मीरा खंडेलवाल, मुकेश, शाहतोश गौतम, राजकुमार माहेश्वरी, प्रशांत कौशिक, दिनेश शर्मा, डॉ. मुकुल पांड्या, हरिदत्त शर्मा, रंजन शर्मा और गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

समारोह में मां यमुना की भव्य आरती उतारी गई, पुष्प अर्पित किए गए और प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा सदैव बनी रहे। माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा, जहां हर सहभागी ने यमुना नदी की जीवनदायिनी भूमिका को भावनापूर्वक स्वीकारा।

SP_Singh AURGURU Editor