दिल्ली पुलिस की छापेमारी में चैतन्यानंद का डर्टी सीक्रेट बेनकाब
नई दिल्ली। श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट–रिसर्च (SRISIM) हॉस्टल की छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी की रंगमिजाजी को लेकर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
नई दिल्ली। श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट–रिसर्च (SRISIM) हॉस्टल की छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी की रंगमिजाजी को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पुलिस टीम जब SRISIM परिसर में तलाशी के लिए पहुँची तो वहाँ से सेक्स टॉय, पांच अश्लील सीडी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित एक यूके नेता के साथ आरोपी की तीन फर्जी तस्वीरें बरामद हुईं। यह बरामदगी मामले को और सनसनीखेज बना रही है।
आरोपी की गंदी करतूतें
पुलिस की जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। चैतन्यानंद के मोबाइल फोन से ऐसी अश्लील और आपत्तिजनक चैट मिली हैं जिन्हें देखकर कोई भी शर्मसार हो जाए। आरोपी न तो अपनी हरकतों पर कोई पछतावा दिखा रहा है और न ही जांच में सहयोग कर रहा है। केवल सख्ती से पूछताछ करने पर ही वह टूटा-फूटा जवाब देता है।
गिरफ्तारी और फरारी का नेटवर्क
चैतन्यानंद पर 17 से अधिक लड़कियों के यौन शोषण के आरोप हैं। पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाकर उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। फरारी के दौरान उसने बागेश्वर, अल्मोड़ा और कई अन्य जगहों पर शरण ली थी। पुलिस इन स्थानों का भी दौरा कर रही है ताकि उसके ठिकानों और गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
फर्जीवाड़े से बनाता था धौंस
पुलिस सूत्रों का कहना है कि चैतन्यानंद अक्सर युवतियों और छात्राओं पर धौंस जमाने के लिए पीएमओ और बड़े नेताओं से कनेक्शन होने का झूठा दावा करता था। बरामद हुई जाली तस्वीरें इसी मनोवैज्ञानिक खेल का हिस्सा मानी जा रही हैं।
आगे की जांच
फिलहाल आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे हर दिन नए-नए राज उगलवाने की कोशिश कर रही है। फॉरेंसिक टीम को बरामद सीडी और मोबाइल डाटा सौंप दिया गया है। अब देखना होगा कि चैतन्यानंद की और कौन-सी काली करतूतें सामने आती हैं।