हिंदू महासभा की आड़ में चौथ वसूली! पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार पर मुकदमा दर्ज
आगरा। हिंदुत्व के नाम पर अवैध वसूली का खेल एक बार फिर उजागर हुआ है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा समेत चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना शाहगंज में मांस व्यापारी से चौथ वसूली का मामला दर्ज किया गया है।
वजीरपुरा निवासी युवक मांस लेकर जा रहा था, तभी हिंदू महासभा से जुड़े कुछ युवकों ने उसे रोका और 50,000 रुपये की मांग की। बाद में 10,000 रुपये लेकर उसे मांस सहित छोड़ दिया गया। मामला जब शाहगंज पुलिस तक पहुंचा, तो जांच के बाद सौरभ शर्मा, मनीष, आयुष और शाहनवाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष एक दिन पहले ही शराब ठेके से वसूली के मामले में जेल से छूटा था। इससे पहले भी गौकशी और वसूली के कई मामलों में महासभा कार्यकर्ताओं के नाम सामने आ चुके हैं।
फिलहाल पुलिस वसूली गैंग की तलाश में जुटी है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है। हिंदूवादी होने के नाम पर कुछ लोग गोमांस के नाम पर ये खेल करते हैं।