छप्पन भोग महोत्सवः सखी भाव से लगवाई गिरवर की मेहंदी

आगरा। अटूट श्रद्धा, विश्वास और गिरधर का जयघोष। उल्लास और उमंग से भरपूर गिरधर के नाम की मेहंदी रचाती महिलाएं। ये दृश्य था श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार की ओर से गोवर्धन में 29-30 दिसम्बर को आयोजित होने जा रहे 16वें दिव्य छप्पन भोग महोत्सव से पहले शुक्रवार को विजय नगर स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन का।

Dec 27, 2024 - 21:43
 0
छप्पन भोग महोत्सवः सखी भाव से लगवाई गिरवर की मेहंदी
विजय नगर कॊलोनी स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन में श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार के श्री गिरिराज जी के छप्पन भोग महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को मेहंदी लगवाने के मौके पर महिलाएं।  

-श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार के मेहंदी उत्सव में महिलाओं ने भजनों पर किया नृत्य

मेहंदी उत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने महिलाओं के साथ ढोलक की थाप पर गिरधर के नाम की मेहंदी लगवाकर की। 

महिलाओं ने मेहंदी लगवालो जी मिल कर सारे गिरधर नाम की.., आओ मेरी सखियो मुझे मेहंदी लगा दो..., गिरवर नाम की मेहंदी रचाकर घूंघट में शरमाऊंगी.., राधारानी के गोरे-गोरे हाथ, मेहंदी खूब रची.., बन के दुल्हनियां श्याम धनी की ब्रिज नगरी जाऊंगी... जैसे एक से बढ़कर एक भजनो पर महिलाओ ने जमकर नृत्य किया। सभी शहरवासियों को अध्यक्ष अजय सिंघल ने दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।

11 हज़ार किलोग्राम के व्यंजनों का छप्पन भोग महोत्सव

कार्यक्रम संयोजक विकास जैन, आशी अग्रवाल, सीमा गोयल, ज्योति मित्तल, रूचि बंसल व शिवानी सिंघल ने बताया कि गोवर्धन में 29 दिसंबर को गोवर्धन पर्वत की दुग्धधार परिक्रमा, गोविन्दाभिषेक गोपाल सहस्त्रानाम पाठ और 30 को साधु की सेवा, गिरिराज जी महाराज के श्रृंगार दर्शन, 11 हजार किलो के व्यंजनों का छप्पन भोग, भंडारे और रात्रि में भजन संध्या का आयोजन गुरु कार्ष्णि आश्रम में किया जाएगा।

गोवर्धन तलहटी में आन्योर बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम को कोलकात्ता के कारीगरों द्वारा क्षीरसागर के रूप में भव्य फूल बंगला व जगमग रोशनी से सजाया जा रहा है। द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महंत शरद शंकर द्वारा गिरिराज महाराज का रत्न जड़ित पोशाक से रमणीक श्रृंगार किया जाएगा।

आश्रम को राजस्थानी परिवेश में सजाया जा रहा है। इस बार लोक नृत्य कला और कठपुतली शो का एक अनूठा कार्यक्रम भी होगा। इस अवसर पर कल्पना जैन, मधु गोयल, कविता अग्रवाल, साक्षी जैन, हेमा, रेखा माहेश्वरी, अमीषा, निशि, ऋतु, रुचि, शालू, पूजा आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor