छठ पूजा महोत्सव 2025 का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सफल समापन, पार्वती घाट पर उमड़ा जनसागर
आगरा। पूर्वांचल छठ पूजा समिति, आगरा द्वारा पार्वती घाट, बल्केश्वर पर आयोजित छठ पूजा महोत्सव 2025 का समापन मंगलवार सुबह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में छठ मैया की सामूहिक आरती के साथ हुआ। सभी अधिकारी, अतिथि और आयोजक समिति के पदाधिकारी एक साथ घाट पर उपस्थित होकर छठ मैया की आरती में सहभागी बने, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।
प्रातःकालीन अर्घ्य के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना तट पर पहुंचकर सूर्यदेव और छठ मैया को अर्घ्य अर्पित किया। बारिश के बावजूद भक्तों की भीड़ उमड़ी रही, परंतु प्रशासन, नगर निगम और समिति के संयुक्त प्रयास से संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। श्रद्धालुओं ने अनुशासन और स्वच्छता के साथ अपनी आस्था व्यक्त की, जिससे आयोजन का हर क्षण भक्ति और संस्कृति का जीवंत चित्र बन गया।
इस अवसर पर अपर जिला जज श्री काशीनाथ गुप्ता, अपर जिला जज श्री ज्ञानेंद्र राव, अपर जिला जज डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी, यूपी जीएसटी विभाग के रमेश सिंह, समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शैलेश श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर शैलेंद्र पांडेय, आगरा कॉलेज के प्रो. एस.के. पांडेय, डॉ. केशव शर्मा, सुनील गोयल, श्रीमती अनामिका सिंह, श्रीमती निरुपमा राव, दुर्गेश पांडेय सहित अनेक अधिकारी अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहे।
सहायक पुलिस आयुक्त पियूष कांत राय, थाना कमला नगर प्रभारी सुनील शर्मा, बल्केश्वर चौकी इंचार्ज, गोताखोर दल एवं नगर निगम अधिकारी भी घाट पर मुस्तैद रहे। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त रही, वहीं नगर निगम ने सफ़ाई, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नगर निगम के सफ़ाई मित्रों एवं समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने निरंतर सेवा भाव से महोत्सव की सफलता सुनिश्चित की। मीडिया कर्मियों को भी आयोजन के उत्कृष्ट कवरेज हेतु समिति की ओर से हार्दिक साधुवाद दिया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, श्रीकृष्ण शर्मा, निशा शुक्ला, राजेश खुराना, रुक्मेश गुप्ता, प्रो. बृजराज यादव, अमिताभ गुप्ता (इंडिया राइज़िंग) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य व्यवस्थापक राकेश शुक्ला के नेतृत्व में ओ.पी. गुप्ता, अखिलेश सिंह, प्रभु प्रसाद, आर.पी. राय, एस.के. मिश्रा एवं जेपी तिवारी ने संपूर्ण व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।
महोत्सव की सफलता में सचिन कुशवाहा, पवन, दिलखुश, विकास कुशवाहा, प्रेम शंकर (प्रधान), हर्षित, अनीश यादव, लोकेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, राजकुमार, श्यामसुंदर, प्रमोद कुमार, सोनू यादव, रोहित लाल यादव, शुभम यादव, रितेश शाह, हिमांशु यादव, प्रिंस यादव, धर्मेंद्र वर्मा, अनीश तिवारी, शंभू ठाकुर, प्रभु प्रसाद, सुनील प्रजापति, सूरज कुशवाहा, रामू, सतेंद्र सिंह, आकाश प्रसाद, अनिल, आकाश प्रजापति, विकास कुशवाह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने आतिशबाज़ी की, महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीत गाए और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। घाट का वातावरण उत्सवमय हो उठा और सभी ने आनंदपूर्वक पर्व का समापन किया।