खेलते-खेलते छिन गया बचपन: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय लाला की दर्दनाक मौत

आगरा। थाना चित्राहाट क्षेत्र के गांव पारना में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। तालाब किनारे खेलते समय 12 वर्षीय लाला पुत्र सतेंद्र का पैर अचानक फिसल गया और वह पानी में गिर पड़ा। गहराई का अंदाज़ा न होने से वह डूब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Jun 2, 2025 - 19:43
 0
खेलते-खेलते छिन गया बचपन: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय लाला की दर्दनाक मौत
12 वर्षीय लाला, जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद तालाब के पास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण दौड़े चले आए और तालाब में उसकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ ही देर में लाला का शव मृत अवस्था में पानी से बरामद हुआ। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

घटना से गांव में पसरा मातम

शांत तालाब की लहरों के बीच घुला लाला का मासूम जीवन गांववालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं रहा। इस हादसे ने ग्रामीणों को गहरे शोक में डाल दिया है।

SP_Singh AURGURU Editor