जीडी गोयनका के समर कैंप में बच्चों ने सीखी जीवन कौशल की नई बुनियाद

आगरा। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, आगरा में आयोजित एक सप्ताह का समर कैंप 2025 बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान और मन में रचनात्मक ऊर्जा भरकर उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। यूकेजी से कक्षा 8 तक के बच्चों ने विविध गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस कैंप को एक यादगार अनुभव में बदल दिया।

May 20, 2025 - 20:30
 0
जीडी गोयनका के समर कैंप में बच्चों ने सीखी जीवन कौशल की नई बुनियाद
जीडी गोयनका स्कूल में समर कैंप के समापन के मौके पर विविध गतिविधियों में व्यस्त स्कूल के बच्चे।

इस विशेष शिविर में जहां एक ओर शारीरिक चुस्ती के लिए स्विमिंग, ताइक्वांडो, डांस जैसी गतिविधियाँ रहीं, वहीं दूसरी ओर क्ले मॉडलिंग, ब्रेन बूस्टर, किचन केमिस्ट्री जैसे आयोजनों ने बच्चों की रचनात्मक और तार्किक क्षमता को निखारा। एटीएल और रोबोटिक्स जैसे विषयों ने उन्हें तकनीकी सोच की ओर उन्मुख किया।

छोटे बच्चों की लूडो, केरम, योग में भागीदारी ने सबका दिल जीत लिया, तो वहीं ताइक्वांडो जैसी आत्मरक्षा गतिविधि ने बच्चों को न केवल आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई, बल्कि आत्मबल भी दिया।

प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा, पढ़ाई के साथ-साथ शरीर को फिट और मन को शांत रखना भी जरूरी है। जंक फूड से दूर रहें और प्रकृति के साथ जुड़ें।  उन्होंने विद्यालय के Go Green अभियान का उल्लेख करते हुए प्रत्येक बच्चे से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

शिविर की सफलता में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्टाफ और अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा। समर कैंप न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास की नींव भी मज़बूत कर गया।

SP_Singh AURGURU Editor