ब्रेन ट्री स्कूल के बच्चों ने दीं रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां, बटोरी तालियां

आगरा। मुरली विहार स्थित ब्रेन ट्री स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चो ने महिला सशक्तिकरण थींम पर रंगा-रंग प्रस्तुतियों से सभी अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।

Mar 30, 2025 - 21:39
 0
ब्रेन ट्री स्कूल के बच्चों ने दीं रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां, बटोरी तालियां
ब्रेन ट्री स्कूल के बच्चे फैंसी ड्रेस शो में प्रस्तुति देते।

वही नन्ने-मुन्ने बच्चो ने रंग बिरंगे परिधानों में सजकर अपनी नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

समारोह में विद्यालय के प्रबंधक उर्वशी ने वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी और मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है। यही कारण है कि तेजी से इन बच्चों में सुधार हो रहा है। बच्चे जब किसी चीज को देख एवं सुनकर पढ़ते हैं तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रियंका दिसावर, नरेश कुमार दहिया,अजित मलन,अनूप मलन, मानसिंह चाहर, अजीत सिंह, पंकज शर्मा, खमान सिंह चाहर आदि उपस्थित रहे।