चिराग यूथ फाउंडेशन 29 को देगा आगरा रत्न अवार्ड  

आगरा। सामाजिक संस्था चिराग यूथ फाउंडेशन आगामी 29 दिसंबर को पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में आयोजित एक समारोह में आगरा रत्न अवार्ड्स प्रदान करेगी। अपराह्न तीन बजे से होने वाले इस समारोह में विभिन्न श्रेणियों में दस अवार्ड दिए जाएंगे।

Dec 22, 2024 - 19:12
 0
 चिराग यूथ फाउंडेशन 29 को देगा आगरा रत्न अवार्ड   
चिराग यूथ फाउंडेशन के आगरा रत्न अवार्ड समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते संस्था के पदाधिकारी।

शनिवार को एक कार्यक्रम में संस्था ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। संस्था के अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी और महामंत्री रोहित वड़ेरा ने बताया कि आगरा रत्न अवार्ड्स -2024 में समाजसेवा, चिकित्सा, खेल, शिक्षा,  नारी शक्ति, प्रकृति प्रेमी, पशु प्रेमी, पत्रकारिता, व्यापार और कला-संस्कृति में प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के मौके संस्था के संरक्षक सुनील शर्मा और महेन्द्र खण्डेलवाल, रोहिताश्व श्रीवास्तव, चंद्रशेखर शर्मा, वंदना सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, विकास गुप्ता, के.लाल.त्रिलोकानी, वीरे भाई, नरेन्द्र कुमार वडेरा, मनोज उपाध्याय, संजय शर्मा, दिलीप खण्डेलवाल, नीरज कांत, दीपेश जैन, डॉ. अनुरंजन भारद्वाज, अनिल जैन,  भास्कर भूषण जैन, विनोद शर्मा, गौरव अग्रवाल, अरिहंत जैन, हिमांशु गुप्ता, अमित शर्मा,  धीरज वर्मा,  अनुराग मिश्रा,  सुशांत कंसल, अनुज खण्डेलवाल, निर्मला आदि मौजूद थे।

SP_Singh AURGURU Editor