सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ-गाजियाबाद में कांवड़ियों पर की फूलों की वर्षा

  गाजियाबाद-मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ और गाजियाबाद पहुंचे और कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों व कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के दूधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। मुख्यमंत्री ने हेलीकॊप्टर से मेरठ और मुजफ्फरनगर के बीच कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया।

Jul 20, 2025 - 12:56
 0
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ-गाजियाबाद में कांवड़ियों पर की फूलों की वर्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गाजियाबाद में मंच से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए।

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर द्वारा और गाजियाबाद में मंच से फूलों की वर्षा कर, कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को फूलों की वर्षा करते देख कांवड़ियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। हर-हर महादेव और योगी-योगी के नारों से कांवड़ मार्ग गूंट उठा। गाजियाबाद प्रशासन ने भी पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से की गई फूलों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को और अधिक मोहित कर दिया।

यह इस साल की कांवड़ यात्रा के लिए सरकार द्वारा की गई तैयारियों का एक ज्वलंत उदाहरण भी है। फूलों की वर्षा के साथ मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से कानूनी व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा भी की। सीएम ने अधिकारियों से साफ तौर पर कहा कि कांवड़ियों के वेश में उपद्रवी तत्व सक्रिय हैं। ऐसे तत्वों की सतत निगरानी की जाए ताकि वे कोई हरकत न कर सकें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा‑व्यवस्था मजबूत रखें, यातायात सुचारू बनाएं तथा आपात स्थितियों के लिए मेडिकल और पुलिस तैनात करें।

SP_Singh AURGURU Editor