शीतलहर और घने कोहरे का कहर, आगरा में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद, 12 से खुलेंगे
आगरा। आगरा में लगातार बढ़ती शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार सुबह और देर शाम के समय तापमान में भारी गिरावट तथा दृश्यता कम होने के कारण छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। चूंकि 11 जनवरी को रविवार है, इसलिए अब 12 जनवरी 2026 से स्कूल पुनः खोले जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे बच्चों के हित में बताया है।