आगरा कॊलेज में ज्ञान, रंग और उत्सव का संगम: ‘बायोएक्सीलरेट’ में दिखा प्रतिभा का जादू
आगरा। आगरा कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग का वार्षिकोत्सव ‘बायोएक्सीलरेट’ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बी.एससी. जैव प्रौद्योगिकी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल तथा विभागीय शिक्षकों डॉ. ए. के. उपाध्याय, डॉ. नीता रानी, डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. प्रशांत पचौरी एवं डॉ. यशस्विता चौहान ने किया।
सम्मान और उपलब्धियों की झड़ी
समारोह में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। ये हैं- कामिनी शर्मा – सर्वश्रेष्ठ छात्रा, सलोनी रावत – सबसे आज्ञाकारी छात्रा। दीक्षा भारद्वाज – सर्वाधिक सक्रिय छात्रा, श्रद्धा सक्सेना – सर्वाधिक अध्ययनशील छात्रा, वैष्णवी भदौरिया – सर्वश्रेष्ठ व्यवस्थापन छात्रा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरुआत मिष्टी की मनमोहक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद अंजलि, ज्योति, कनिष्का, पूजा, नमन, प्रदीप, कुशाल, शौर्य, रूबी, प्रिया, रितु, ग्रेसी, प्रसून, हर्ष एवं सूरज सहित अनेक विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का संचालन वासु अग्रवाल और कशिश गर्ग ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि डॉ. नीता रानी द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने माहौल को भावुक बना दिया।
समारोह में ‘श्री विदाई सम्मान’ यश अग्रवाल को तथा ‘कुमारी विदाई सम्मान’ खुशी को प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम का समापन सम्मान और भावनाओं के साथ हुआ।
इस अवसर पर डॉ. पीबी झा, डॉ. वीके सिंह, डॉ. संध्या यादव, डॉ. रचना सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह, प्रो. अमित अग्रवाल, डॉ. केपी तिवारी, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. आनंद प्रताप, डॉ. अविनाश जैन एवं डॉ. केशव सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।